देहारादून विधानसभा सत्र – हाथों में गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे विधायक – पुलिस प्रशासन से तीखी बहस

Share Now

उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने जमकर हंगामा काटा | कांग्रेस के विधायक प्रतीकात्मक रूप से हाथों में गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से विधायकों को विधानसभा के बाहर ही रोक दिया गया | इस बीच विधायकों और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई वहीं कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन का कहना है कि सरकार की तरफ से किसानों के मुद्दे पर बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं जबकि धरातल पर किसानों को कोई लाभ नहीं हो रहा है गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अब तक नहीं किया गया है इसके साथ ही नए कृषि कानून से किसानों को और भी नुकसान होने वाला है

काजी निजामुद्दीन बिधायक कोंग्रेस

कैसे बढ़ेगी किसान की इन कम – जब चार साल मे गन्ने का मूल्य सिर्फ एक रु बढ़ा विधान सभा सत्र देहारादून
error: Content is protected !!