देहरादून : आग लगने से से सचिवालय में अफरा-तफरी

Share Now

देहरादून- आज सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज आग लग गई है। आग से सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के बाद सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण AC में आग लग गई, जिसके चलते यहां किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना बन गई थी। लेकिन सुरक्षाकर्मियों की तत्परता के कारण फौरन इस आग को बुझाने का प्रयास किया गया।

हालांकि, जिस दौरान आग लगी, उस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी मौजूद थे। हालांकि इस आग से किसी भी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

error: Content is protected !!