कोविड-19 शमशान घाट को हटाने की मांग, कांग्रेसियों ने दिया धरना

Share Now

देहरादून। कोविड-19 शमशान घाट को अन्यंत्र शिफ्ट किये जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को रायपुर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक धरना दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर शमशान घाट को कहीं और शिफ्ट नहीं किया गया तो वह मजबूर होकर चक्का जाम करने पर विवश होंगे।
रायपुर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा कोविड-19 शमशान घाट बनाया गया है। जिसके विरोध में आज रायपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिव मन्दिर चैक पर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर शमशान घाट को कहीं अन्यंत्र शिफ्ट नहीं किया गया तो वह 6 सितम्बर से आर-पार की लड़ाई करते हुए चक्का जाम करने पर विवश होंगे। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद अनिल क्षेत्री, प्रभुलाल बहुगुणा, सूरत सिंह नेगी, हुकुम सिंह गड़िया, अमित भण्डारी, महेन्द्र सिंह रावत सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!