सीएम को सौंपा मांग पत्र : रविंद्र राणा, जिलाध्यक्ष , प्रधान संगठन टिहरी

Share Now

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने  सीएम को सौंपा ज्ञापन।

टिहरी गढ़वाल  प्रधान संगठन जनपद के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विकास खंड थौलधार क्षेत्र की वर्षों से लंबित पड़े मंजखेत से मौरियाणा मोटर मार्ग, घियाकोटी से क्यारदा की चली मोटर मार्ग सहित विभिन्न सड़कों को वन भूमि क्लीयरेंस, जीर्ण शीर्ण हो चुके विद्यालय भवनों के नवनिर्माण, पंचायत घरों के नव निर्माण व ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों में प्रति जॉब कार्ड श्रमिक दिवस 100 से 200 दिवस करने संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु पत्र सौंपा , और कहा की इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में विकास के द्वार खुलेंगे और स्थानीय युवकों को स्वरोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी। प्रेषित ज्ञापन पर सीएम धामी द्वारा जनहित में समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया। जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा व ग्राम गैर, नगून के सरपंच जयेंद्र पडियार ने मुख्यमंत्री के नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारी मुलायम सिंह रावत व भजराम पंवार को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की।

error: Content is protected !!