प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को चलेगा डेंगू-मलेरिया से बचाव को जागरूकता अभियान: DM Ashish

Share Now

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि वर्षाकाल तक जनपद में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम हेतु सप्ताह में प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को स्वच्छता एवं फाॅगिंग कार्य के साथ ही जनमानस को डेंगू-मलेरिया से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से डेंगू-मलेरिया की रोकथाम हेतु प्रशासन द्वारा किये जा रहे उपायों में सहयोग करते हुए अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाये रखने एवं पानी जमा न होने देने का अनुरोध किया।जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में कोविड-19 के संक्रमण एवं बचाव के दृष्टिगत घोषित किये गये लाॅक डाउन अवधि में आज जनपद में नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में डेंगू-मलेरिया एवं कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु व्यापक स्वच्छता, फाॅगिंग, सेनिटाइजेशन अभियान के साथ ही जनमानस को उक्त बीमारियों के प्रसार की रोकथाम एवं बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।  उत्तराखण्ड में कल 22 जून 2020 से आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषदीय बोर्ड की  परीक्षा-2020 हेतु  माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जनपद में नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित विद्यालयों, जिन्हें परीक्षा केन्द्र बनाया गया है में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत सघन सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।  जनपद में आज नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषद यथा डोईवाला, मसूरी, हरबर्टपुर, विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, अस्पतालों, मण्डी परिसर, मुख्य मार्गो, क्वारेंटीन सेंटरों में सेनिटाइजेशन कार्य के साथ ही कोविड-19 संक्रमण एवं डेंगू-मलेरिया के बचाव हेतु स्वच्छता एवं फागिंग कार्य करते हुए जनमानस को इससे बचाव हेतु जागरूक भी किया गया। 

error: Content is protected !!