जंगली सुअर के हमले में बुजुर्ग जमण सिंह घायल – समीप खेल रहे बच्चों के शोर मचाने के बाद भागा जंगली सूअर।

Share Now

टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के वाढ़ अनुवा गांव में बीते सायं जंगली सुअर ने हमला कर एक बुजुर्ग ग्रामीण को घायल कर दिया। अन्य ग्रामीणों ने बुजुर्ग को उपचार के लिए सीएचसी बेलेश्वर में भर्ती कराया है। बुजुर्ग पर हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग से बुजुर्ग को आर्थिक सहायता देने के साथ ही ग्रामीणों को जंगली जानवरो से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सायं वाढ़ अनुवा गांव निवासी जमण सिंह छैली नामे तोक में अपने घर के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान एक जंगली सुअर ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के समय समीप खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर जंगली सुअर भाग निकला। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उपचार के लिए जमण सिंह को सीएचसी बेलेश्वर पहुंचाया। जहां जमण सिंह का इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बुजुर्ग को आर्थिक सहायता देने के साथ ही जंगली जानवरों से फसलों व ग्रामीणों को सुरक्षा देने की मांग की है।

error: Content is protected !!