धनोल्टी – स्थानीय निवासी ,व्यापार मंडल, पुलिस प्रशासन और तहसील प्रशासन के सहयोग से धनोल्टी से 16 गायों की दूसरी खेप देहरादून स्थित गौशाला में भेजी गई | स्थानीय लोगों की इस पहल का व तहसील धनोल्टी पुलिस प्रशासन ने सराहना की है |
बताते चले कि धनोल्टी के आसपास बड़ी संख्या में बाहर से लोगों के द्वारा गायों को छोड़ा गया था वह बर्फ बारी बारिश में गायों की बड़ी दुर्दशा हो जाती थी व कई गाय ठंड बर्फबारी से मर जाती थी इतना ही नहीं बहुत संख्या में धनोल्टी में गाय को सड़कों के किनारे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था | पुलिस प्रशासन तहसील प्रशासन के आपसी समन्वय स्थानीय लोगों के जन सहयोग से यह पुण्य का काम कर गायों को सुरक्षित गौशाला तक पहुंचाया गया| धनोल्टी व्यापार मंडल स्थानीय लोगों व्यापारियों द्वारा धनोल्टी एसडीएम ,चौकी इंचार्ज और धनोल्टी प्रशासन का सहयोग हेतु धन्यवाद व्यक्त किया गया , जिनके सहयोग से धनोल्टी से गायों को गौशाला तक पहुंचाने में सहयोग मिल सका एसडीएम धनोल्टी रविंद्र जुवांठा ने कहा कि धनोल्टी के लोगों ने आपसी समन्वय और सहयोग की भावना के साथ जो कार्य किया है वह गायों को देहरादून गौशाला तक पहुंचाने में जो सहयोग किया है वह प्रशंसनीय है, अनुकरणीय है | आगे भी स्थानीय नजदीकी ग्राम सभाओं के प्रधान गणों सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक भविष्य हेतु एक कार्ययोजना बनाई जाएगी जिससे कोई अन्य धनोल्टी में गायों का ना छोड़ सके| पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी | चौकी इंचार्ज धनोल्टी जोगेंद्र यादव ने कहा कि धनोल्टी से स्थानीय लोगों का जो सहयोग गायों को आश्रम तक पहुंचाने में मिला है वह अनुकरणीय है और उसका एक संदेश पूरे जिले में गया है |
