सूर्य ग्रहण के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Share Now

हरिद्वार। साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण था। रविवार के दिन ग्रहण का योग बनने के कारण इसे चूड़ामणि कंकण सूर्य ग्रहण कहा गया। हरिद्वार में सूर्य ग्रहण की शुरुआत 10 बजकर 23 मिनट पर हुई, जबकि देश में ये 9 बजकर 17 मिनट पर शुरू हुआ। हरिद्वार में ग्रहण काल में विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर आने वाले श्रद्धालु स्नान, ध्यान और हवन करने के साथ-साथ दान आदि किया।12 घंटे पहले सूतक लगने के कारण मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। इसके साथ कोरोना के कारण जारी की गई गाइडलाइन्स के मुताबिक हरिद्वार की गंगा आरती और मंदिरों में भी 7 बजे के बाद जाने पर रोक लगाई गई है। ग्रहणकाल बीत जाने के बाद मंदिर खोले गए। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण काल में स्नान, ध्यान और दान से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!