धामी सरकार भ्रष्टाचारियों को भेज रही जेल: भट्ट

Share Now

देहरादून। भर्तियों पर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए भाजपा ने कहा कि एक ओर सरकार युवाओं के हक पर डाका डालने वाले भ्रष्टाचारियों को जेल भेज रही है और दूसरी ओर कांग्रेस विरोध उपवास कर मातम मना रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह सरकार के कदम का विरोध कर रही है या भ्रष्टाचारियों का समर्थन। उन्होंने कहा कि धामी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही भी कर रही है और पारदर्शिता के साथ समय पर परीक्षाएं भी आयोजित हों इसे लेकर भी सजग है। परीक्षाएं पारदर्शी हो और समय पर हो सरकार इसके लिए वातावरण बना रही है। इससे युवाओं मे विश्वास और उत्साह का भाव भी जागेगा जो कि जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मे हुई परीक्षाएं किस तरह हुई उसके नतीजे सामने है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार को लेकर व्याख्यान नही, बल्कि कॉंग्रेस के लगाये भ्रष्टाचार के पेड़ को जड़ से उखाड़ने का काम कर रहे हैं। भट्ट ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों मे घपलों को दबाने और उन्हे प्रश्रय देने की प्रवृति रही है। 2002 में दरोगा भर्ती घोटाला हुआ। कांग्रेस ने खुद जांच नहीं बैठाई। जब अभ्यर्थियों ने सूचना अधिकार में जानकारी जुटाई और हाईकोर्ट में अपील की, तो सीबीआई जांच हुई।

error: Content is protected !!