धारचुला – सड़क हादसा,स्टेयरिंग में पैर फंसने से मोबाइल तक नही पंहुचा हाथ, रात भर ट्रक के अंदर ही फंसा तड़पता रहा बीआरओ का चालक

Share Now

धारचूला –

निर्माण सामग्री लेकर लौट रहा बीआरओ का ट्रक देर रात हादसे का शिकार हो गया, स्टेरिंग के अंदर पैर फसने से चालक मोबाइल से अपने साथियों को सूचित भी नहीं कर सका, इसी के चलते रात भर घायल अवस्था में ट्रक में ही तड़पता रहा चालक । सुबह जब सीआईएसफ के जवानों को हादसे का पता चला तो 108 की मदद से चालक को अस्पताल पहुंचाया गयाबीआरओ कर्मियों ने बताया कि रात में जब चालक वापस कैंप में नहीं पहुंचा तो उनके स्तर से खोजबीन की गई थी लेकिन सफलता नही मिली।

नदीम परवेज धारचुला

ब्यास वैली के बुदि से निर्माण सामग्री पहुचाकर वापस लौट रहा ग्रीफ़ का टिप्पर शाम 7:30 बजे दोबाट से कुछ दूरी पर दुर्घटना का शिकार हो गया अनियंत्रित वाहन 30 मीटर खाई में जा गिरा जिससे वाहन चालक पठानकोट निवासी सुरेंद्र कुमार 56 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया स्टेरिंग में पांव फस जाने के कारण बैग में रखे फोन को भी नहीं निकाल पाया जिसके कारण रात दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही बितानी पड़ी 108 के फार्मेसिस्ट प्रवीण क्षेत्री ने बताया कि आज सुबह 7:00 बजे सीआईएसएफ के द्वारा दुर्घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला में भर्ती कराया गया डॉक्टर अमीर आलम ने बताया कि घायल वाहन चालक को पांव में फ्रैक्चर है तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटे आई हैं प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!