शराब के नशे में सांप से छेड़ खानी पड़ी महँगी – जहर फैलने से युवक की मौत

Share Now

आ बैल मुझे मार |

अपनी मौत को खुद दावत दे गया नशे में धुत युवक!

भगवान सिंह चौबटाखाल|

शराब का नशा इन्सान को बहादुर बना देता है इस गलत फहमी के साथ जीना पौड़ी के इन युवको को भारी पड़ गया | शादी व्याह मे ढोल बजाने वाले ये युवक घर वापसी के दौरान रस्ते में एक नाग से उलझ  गए | मौके पर मौजूद लोगो ने उन्हें समझाने की भरसक  कोशिस की , मगर ये दोनों नहीं माने और नाग को अपना पितृ देवता बताकर उसे पकड़ने का प्रयास करने लगे| इस दौरान कुछ लोग वहा एकत्र हो गए| शराब के नशे में उन्हें अपनी बहादुरी के किस्से सुनाते हुए युवक ने नाग पकड़ने की घटना का विडियो बनाने के लिए कहा – इसी दौरान नाग ने उसे काट लिया| शराब के नशे में धुत युवक को समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गयी |      

       

                           

               पौड़ी जिले के चौबटाखाल विधान सभा के बैजरो क्षेत्र के सुखई ग्राम का एक युवक  नाग पकड़कर अपनी मर्दानगी दिखाने के चक्कर मे मौत के मुँह में समा गया, सोसल मीडिया में वायरल हो रहे  वीडियो से मिली जानकारी के अनुसार नशे में दिख रहे दो  युवक नाग से छेड़खानी करते  नजर आ रहे है,  इसी दौरान नाग ने इस युवक के हाथ में  डस दिया, जहर फैलने से उसकी देर साँय मौत हो गयी, सुखई ग्राम सभा प्रधान पति संदीप सिंह नेगी ने बताया कि ये युवा शादी समारोहों में ढोल, नगाड़ा बजाने का काम करता था, और किसी शादी में शामिल होकर  वापस आ रहा था वापस आते हुए राश्ते में नाग को छेड़ने लगे जिसके बाद नाग ने उसे डस दिया ,नशे की हालात में होने के कारण समय पर उपचार न मिलने के कारण उसकी मौत हो गयी,मृतक का नाम सूरज कुमार   पुत्र प्रेमलाल बताया जा रहा है

error: Content is protected !!