लाइन मे खड़े नहीं होने बुजुर्ग और बीमार यात्री – होटल और धर्मशाला मे ही एथिक्स इन्फोटेक करेगा पंजीकरण

Share Now

देहरादून – चारधाम यात्रा ऋषिकेश में यात्रियों के पंजीकरण के लिए पूर्व से की गई काउंटर पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था के साथ ही यात्रा मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकारी शैलेंद्र नेगी द्वारा एथिक्स इन्फोटेक के सहयोग से वाहनो में ही यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू की गई है।

इसके साथ ही बुजुर्ग यात्रियों, महिलाओं, दिव्यांगों आदि को लाइन में खड़े होकर रजिस्ट्रेशन न करना पड़े इसके लिए प्रतीक्षालय मैं रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही की जा रही है इसके साथ ही आईएसबीटी में अनावश्यक वाहनों को न आना पड़े और यात्री सीधे अपनी धर्मशाला आदि में जाकर रुकें , इसके लिए वहीं पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था एथिक्स इन्फोटेक के सहयोग से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जा रही है ताकि यात्रियों को अनावश्यक असुविधाओं एवं कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

error: Content is protected !!