नशे के कारोबार मे लिप्त पूर्व सैनिक गिरफ्तार – पौड़ी

Share Now

उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ड्रग फ्री अभियान के अंतर्गत पौड़ी पुलिस ने एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया है

भारतीय सेना के नाम को बदनाम करने वाले एक पूर्व सैनिक को पौड़ी पुलिस ने एक किलो 50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है कोतवाली कोटद्वार के अंतर्गत चेकिंग के दौरान आरोपी कमलेश खंतवाल को लालपुर सुखरो के पास 1 किलो 50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹2 लाख है
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी आर्मी से रिटायर्ड है और आर्थिक तंगी के कारण चरस बेचने का काम कर रहा था आरोपी चरस को पहाड़ी क्षेत्रों से सस्ते दाम में खरीदकर कोटद्वार के स्थानीय लोगों को ऊंचे दाम पर बेचता था

error: Content is protected !!