श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो गई है। परिसर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप तीन पालियों में बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित परीक्षा शांति पूर्वक तरीके से शुरू हो गई है। परीक्षा प्रभारी डॉ एसएस रावत ने बताया कि प्रत्येक परीक्षार्थी की थर्मल स्कैनिंग कर पूरे परीक्षा कक्षों को सनिटाइज करके ही परीक्षा शुरू की जा रही है और अभी तक किसी भी तरह का असामान्य छात्र परीक्षा हाल तक नहीं पहुंचा है। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के अतिरिक्त महाविद्यालय में हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विशवविद्यालय, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी शुरू हो गईं हैं।
