देहरादून मे मुख्यमंत्री आवास घेरने के बाद दिल्ली आंदोलन के समर्थन के लिए तैयार किसान जत्थे

Share Now

हजारों की संख्या में तिरंगे के साथ रवाना होंगे किसान

रुडकी – भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप , 21 जनवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा। दिल्ली किसान आंदोलन में भी क्षेत्र के किसान अपनी भागीदारी करेंगे। इस संबंध में पदाधिकारियों ने बैठक कर इसकी रणनीति तैयार की। रुड़की के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा 21 जनवरी को देहरादून में किसान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे

दिल्ली में चल रहा है किसान आंदोलन के लिए भी भारी संख्या में किसान यहां से रवाना होंगे
और हर किसान पदाधिकारी को कहा जा रहा है कि अपने-अपने जत्थे तैयार कर रहे है | उन्होने बताया कि 26  जनवरी को  तिरंगे के साथ धरने पर बैठे किसानों का समर्थन करने के लिए हजारों की संख्या में यहां से किसान दिल्ली धरणे के लिए रवाना होंगे
पदम सिंह रोड ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है
और अबकी बर किसान इस सरकार को उखाड़ फेंक ने का काम करेगा

पदम सिंह रोड किसान नेता

error: Content is protected !!