“शादी का झांसा… मासूम पर कहर! टिहरी में नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार”

Share Now

शौच के बहाने निकली, लौटकर ना आई… पांच दिन बाद पुलिस ने किया बड़ा खुलासा!

टिहरी गढ़वाल से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। एक मासूम बच्ची को शादी का झांसा देकर पहले भगाया गया… फिर उसकी मासूमियत को दरिंदगी से कुचला गया!

22 जून 2025 की रात, लंबगांव थाना क्षेत्र में एक पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई —

“मेरी नाबालिग बेटी शौच के लिए निकली थी, लेकिन घर लौटकर नहीं आई।”

शिकायत मिलते ही एसएसपी आयुष अग्रवाल ने पूरे जिले को अलर्ट कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम बनाई गई। हर रास्ते पर निगरानी, मोबाइल लोकेशन की पड़ताल और चप्पे-चप्पे पर तलाशी शुरू हुई।

27 जून को लंबगांव पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी की पहचान सौरभ सोनी, निवासी ल्वार्खा पट्टी, रौनद रमोली, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। पूछताछ में सौरभ ने कबूल किया कि उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर भगाया और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया।

“हम किसी भी हाल में बच्चियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। आरोपी को कठोर सजा दिलाई जाएगी।”
एसएसपी आयुष अग्रवाल

गांव में इस वारदात के बाद डर और आक्रोश का माहौल है। लोग सदमे में हैं कि कैसे कोई अपने ही इलाके की बच्ची के साथ ऐसा कर सकता है।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के सामने बयान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है।

टिहरी पुलिस ने साफ संदेश दिया है –

“महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दरिंदों के लिए कोई माफी नहीं!”

सोचिए… जब एक मासूम बच्ची के सपने दरिंदे कुचल देते हैं, तब इंसाफ कितना जरूरी हो जाता है।

#TehriCrime #UttarakhandNews #ChildSafety #BreakingNews #DigitalHindiNews #CrimeNews #NabaligKaShoshan #UttarakhandPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!