चीन बॉर्डर पर गलवान घाटी में 21 वर्ष में शहीद गणेश हांसदा के नाम पर हर वर्ष पाँच जरूरतमन्द ग्रामीण बच्चों को निशुल्क शिक्षा

Share Now

वीर शहीद गणेश हांसदा के अमर व्यक्तित्व को युवाओं के बीच प्रेरणास्त्रोत बनाने हेतु “वीर शहीद गणेश हांसदा फ़ेलोशिप” का शुभारंभ, हर वर्ष पाँच जरूरतमन्द ग्रामीण बच्चों को शिक्षित होने में मिलेगी सहायता
वीर शहीद गणेश हांसदा जी की जीवनी व कॉमिक्स का होगा निर्माण
वीर शहीद गणेश हांसदा की याद में कोसाफलिया गाँव में बनेगा पुस्तकालय एवं शहीद उद्यान

बहरागोड़ा / जमशेदपुर, : देश के लिए शहादत देने वाले वीर सपूत समूचे देश की धरोहर होते है, उनसे जनसमुदाय को हमेशा राष्ट्रप्रेम एवं देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है, वह समूचे समाज के आदर्श होते है। वह देश के भावी निर्माता बच्चों व युवाओं के लिए मार्गदर्शक का काम कर सकते है।

अंकित तिवारी

पूर्वी सिंहभूम जिले के सुदूर प्रखण्ड बहरागोड़ा स्थित कोसाफलिया गाँव के वीर शहीद गणेश हांसदा जी के अमर व्यक्तित्व को युवाओं के बीच प्रेरणास्त्रोत बनाने के उद्देश्य से “वीर शहीद गणेश हांसदा फ़ेलोशिप” की शुरुआत की जा रही है। फ़ेलोशिप के माध्यम से हर वर्ष 10वीं उतृण करने वाले 5 जरूरतमन्द ग्रामीण बच्चों का चयन किया जाएगा। चयनित बच्चों को फ़ेलोशिप के माध्यम से 11वीं से लेकर स्नातक की पढ़ाई मे मदद किया जाएगा
सामाजिक संस्था निश्चय फ़ाउंडेशन की पहल पर कोसाफलिया स्थित वीर शहीद के आवास पर उनके परिवारवाले, ग्राम प्रधान, मुखिया, ग्रामीणो व संस्था के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान निश्चय के संस्थापक सचिव तरुण कुमार, बैद्यनाथ हांसदा, फागु राम हांसदा ने वीर शहीद गणेश हांसदा की याद में फ़ेलोशिप व अन्य सुझावों को हिन्दी, संथाली व बंगला भाषाओं में बारी-बारी से माता कपरा हांसदा, पिता सुगदा हांसदा, भाई दिनेश हांसदा एवं परिवारवालों के समक्ष विस्तार से रखा। चर्चा के दौरान उन्होने सभी सुझावों पर प्रसंशा जाहिर करते हुये सर्वसम्मति से शुरू करने का निर्णय लिया।
भाई दिनेश हांसदा ने कहा की “गणेश भाई ने देश के लिए जो किया, उसपर हम सभी बेहद गर्व महसूस करते है, अब उनके पवित्र कार्य फ़ेलोशिप के माध्यम से युवाओं को लगातार आगे बढ़ने का माध्यम बनेंगे, यह बहुत ही बेहतर होगा। गणेश की याद में ऐसा भी कुछ किया जा सकता है, हमने कभी सोचा नहीं था।“ परिवारवालों व ग्रामीणो ने संस्था के प्रयासों की तहेदिल से प्रसंशा की।
“वीर शहीद गणेश हांसदा फ़ेलोशिप” के माध्यम से हर वर्ष पाँच ग्रामीण प्रतिभाशाली व जरूरतमन्द छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। फ़ेलोशिप के शुरुआती वर्ष में चिंगड़ा पंचायत, बहरागोड़ा के 10वीं पास करने वाले पाँच छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा, उन्हें 11वीं से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई करने मे मदद की जाएगी। फ़ेलोशिप योजना के सफल क्रियान्यावन हेतु जल्द ही फ़ेलोशिप कमिटी का गठन किया जाएगा। कमिटी में वीर शहीद गणेश हांसदा जी के परिवार वाले, संस्था के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनधि, युवा, शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य शामिल हो सकते है। कमिटी के निर्णयों, सुझावों व प्रयासो से समाज से मदद जुटाकर बच्चो की पढ़ाई में मदद की जाएगी। फ़ेलोशिप के माध्यम से चयनित बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु लगातार मार्गदर्शन किया जाएगा।
बैठक के दौरान वीर शहीद गणेश हांसदा जी के जीवन से जुड़े तथ्यों के दस्तावेजीकरण व उसपर आधारित जीवनी व कॉमिक्स के निर्माण, गाँव के विकास में युवाओं की सक्रियता बढ़ाने हेतु गाँव में एक सक्रिय पुस्तकालय की स्थापना एवं वीर शहीद के स्मारक के रूप में “वीर शहीद गणेश हांसदा उदद्यान” के निर्माण की दिशा में ग्रामसभा के कार्य करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में वीर शहीद के माता-पिता कपरा हांसदा, सुगदा हांसदा, भाई दिनेश हांसदा व परिवारवालों के साथ ग्राम प्रधान मांझी राम सोरेन, मुखिया मंजु रानी मांडी, मुखिया प्रतिनिधि मतला मांडी, शिक्षक फागु हांसदा, निश्चय के तरुण कुमार, बैद्यनाथ हांसदा, सूरज चक्रवर्ती, फागु राम हांसदा व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!