उत्तरकाशी – दिव्यांग खिलाड़ी नीरज सिंह चौहान को 2 लाख 75 हजार रुपये का चेक व ट्राफी

Share Now
  

राष्ट्रीय फलक पर राज्य व जनपद का का नाम रोशन करने वाले जनपद के होनहार दिव्यांग खिलाड़ियों को जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने चेक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अलग अलग चेम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले नीरज सिंह चौहान को 2 लाख 75 हजार रुपये का चेक व ट्राफी प्रदान की वहीं स्नेहा को स्वर्ण एकल पदक के लिए 1 लाख रुपये व ट्रॉफी तथा दीपक रावत को रजत टीम व कांस्य एकल पदक के लिए 43 हजार 750 रुपये का चेक व ट्राफी प्रदान की गई।

रास्ट्रिय स्तर उत्तरकाशी जिले का नाम रोशन करने वाले दिव्यङ्ग खिलाड़ी

गौरतलब है कि नीरज सिंह चौहान निवासी खनेड़ा, ने वर्ष 2018 में दिल्ली में आयोजित 21वीं उषा नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप फॉर द ब्लाइंड मैन 5 हजार मीटर की दौड़ में रजत,व वर्ष 2019 में पंचकूला चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में 1500 मीटर में रजत तथा 5 हजार मीटर में सिल्वर पदक जीता था।

वहीं स्नेहा निवासी कंडियालगांव ने 2018 में दिल्ली में आयोजित 21वीं उषा नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप गर्ल में 1500 व 800 मीटर में स्वर्ण एकल पदक जीता था।

दीपक रावत निवासी किमदार ने वर्ष 2018 में दिल्ली में आयोजित 21वी उषा नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप बॉय 2 रिले दौड़ में रजत पदक तथा 15 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी/उपजिलाधिकारी आकाश जोशी,उप क्रीड़ाधिकारी निधि,अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

 
error: Content is protected !!