अकम्स ने की कोविड केयर सेंटर खोलने की पहल|
दवा दारू के साथ रहने का ठिकाना भी देगी एकाम्स |
देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन कुंभ को निपटाने के बाद अब यहाँ बढ़ रहे कोरोना संक्रमण मरीजो के उपचार के लिए सीमित अस्पताल की कमी को देखते हुए दवा कंपनी आगे आई है | कंपनी ने अपनी फैक्टरी को 250 बेड के covid अस्पताल में बदल दिया है | अपने परिवार से दूर यहाँ काम करने वाले लोगो के संक्रमित होने पर और घर पर कोई सुविधा न मिलने के चलते उन्हें इस अस्पताल से राहत मिल सकेगी | जरुरत पड़ने पर यहाँ ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है |
हरिद्वार के सबसे बड़े औधोगिक क्षेत्र सिडकुल में आज एक निजी कंपनी कोविड मरीजो के लिए सामने आई है। सिडकुल में सबसे बड़ी दवा कंपनी एकम्स ने आज अपनी एक फैक्ट्री को कोविड सेंटर ने तब्दील कर दिया है। कंपनी ने अपनी एक यूनिट में 250 बैड का कोविड केयर सेंटर शुरू कर दिया है। इस कोविड केयर सेंटर में कोरोना के गंभीर मरीजो को छोड़कर अन्य कोरोना संकृमितों को आइसोलेट किया जाएगा। इस सेंटर में वैसे तो गंभीर कोरोना मरीज नही रखे जाएंगे मगर यंहा भर्ती किसी मरीज की हालत बिगड़ने पर यंहा ऑक्सीजन का भी इंतेजाम किया जा रहा है, जिसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे मरीजो के लिए यंहा तैनात रहेगी। फिलहाल कंपनी ने सेंटर में 10 ऑक्सीजन कंसरट्रेटर के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी की है।
हरिद्वार जिले में कोरोना संकृमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जबकि हरिद्वार में चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी है। ऐसे में हरिद्वारे के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में दवा बनाने वाली कंपनी एकम्स ड्रग्स ने अपनी एक फैक्ट्री को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया है। एकम्स ने सिडकुल में 250 बैड का कोविड केयर सेंटर बनाया है जिसमे 120 बेड के सेंटर की आज से शुरुआत भी कर दी गई। इस सेंटर में खासकर औद्योगिक क्षेत्र के उन कोरोना मरीजो को रखा जाएगा जिनमे कोरोना के कम लक्षण है या उनकी हालत कम गंभीर है।
सी रविशंकर, डीएम, हरिद्वार
एकम्स के द्वार बनाये गए कोविड केयर सेंटर में कोरोना मरीजो के लिए चिकित्सा से लेकर हर तरह की सुविधा रहेगी। वैसे तो यंहा पर कोरोना के गंभीर मरीजो को भर्ती नही किया जाएगा मगर भर्ती किसी मरीज की अचानक हालात गंभीर हो जाती है तो उनके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम तैनात रहेगी और गंभीर मरीजो के लिए स्वास्थ्य विभाग की अनुमति से ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है। कंपनी ने इस कोविड केयर सेंटर में 10 ऑक्सीजन कंसरट्रेटर की व्यवस्था भी है।
संदीप जैन, चेयरमैन, एकम्स ड्रग्स, हरिद्वार
औधोगिक क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं की कमी को देखते हुए यंहा इस तरह के एक कोविड केयर सेंटर की बेहद जरूरत थी। खासकर उन कोरोना मरीजो के लिए जो अकेले रहते है और अकेले घर मे होम आइसोलेशन में रहना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे कोरोना मरीजो के लिए यह कोविड सेंटर बेहद मददगार रहेगा।
