विधान सभा चुनाव के लिहाज से उत्तराखंड की ज़्यादातर विधानसभाओ मे टिकट की मारामारी के बीच अब तक शांत रही गंगोत्री विधान सभा मे कॉंग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मनमोहन शाह ने हलचल पैदा कर दी है | कॉंग्रेस प्रदेश आलाकमान को सौंपे अपने ज्ञापन मे उन्होने गंगोत्री से पूर्व विधायक और इस बार टिकट के प्रबल और अकेले दावेदार पर की सवाल उठाए है |

पूर्व जिला अध्यक्ष ने पूर्व विधायक गंगोत्री पर पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ भेदभाव और दुर्व्यवहार की शिकायत करते हुए इस बार गंगोत्री से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को प्रत्यासी बनाए जाने की पुरजोर मांग की है |
