यमनोत्री से दीपक बिजलवान और पुरोला से माल चंद ने थामा काँग्रेस का हाथ

Share Now

ड़कती शर्दी के बीच उत्तराखंड के पहाड़ो मे राजनैतिक माहोल गरमा गया है | विधान सभा चुनाव 2022 से पहले कॉंग्रेस और बीजेपी मे आना और जाने का जो सिलसिला सुरू हुआ उससे सियासी माहोल गरमागरम बना हुआ है ताजा मामला यमनोत्री विधान सभा से जुड़ा हुआ है जहां अब तक निर्दलीय प्रत्यासी के तौर पर विधान सभा चुनाव की तैयारी कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान अब काँग्रेस मे सामिल हो गए है |

सोमवार को उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष   दीपक बिजल्वाण और पूर्व  भाजपा विधायक मालचंद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।                      सोमवार को  नई दिल्ली  में  पूर्व सीएम हरीश रावत  , पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव , नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह चौहान,  रणजीत सिंह रावत , यशपाल आर्य की अगुवाई में जिला पंचायत अध्यक्ष   दीपक बिजल्वाण, और पुरोला के पूर्व भाजपा विधायक मालचंद ने  कांग्रेस का हाथ थाम लिया है । उत्तरकाशी जिले से  विधान सभा के दो प्रबल दावेदारों  के  कांग्रेस ज्वाइन करने से  एक ओर जहां पुरोला में भाजपा को बडा झटका  लगा है,  वहीं यमुनोत्री कांग्रेस में भी खलबली मच गई है  । सूत्र बताते है कि विधान सभा चुनाव कि तैयारी मे जुटे दीपक यमनोत्री से काँग्रेस पार्टी के  टिकट कि शर्त पर ही सामिल हुए हैं । रविवार को  पूर्व सीएम हरीश रावत व पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल  ने जिला पंचायत अध्यक्ष   दीपक बिजल्वाण व पुरोला के पूर्व भाजपा विधायक मालचंद भी  दिल्ली पहुंच गये थे ।                        

       इस दौरान सुख देव सिंह रावत , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय पाल रावत, जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा,  मनोज मिनान, प्रदीप कैंतूरा,  पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप गैरोला आदि मौजूद रहे हैं।  दीपक के कॉंग्रेस मे सामिल होने कि खबर मिलते है यमनोत्री विधान सभा के अलग अलग क्षेत्रो से कार्य कर्ताओ मे उत्साह छा गया उन्होने पटाखे छोड़ कर ढ़ोल बाजे के साथ झूम कर अपनी खुशी जताई | दरअसल यमनोत्री मे जनता के बीच सर्वे मे दीपक और काँग्रेस के बीच ही विधान सभा चुनाव के लिए टक्कर मानी जा रही थी और अब काँग्रेस पार्टी मे दीपक के सामिल होने के बाद समर्थक एक तरफा जीत का दावा कर रहे है |

error: Content is protected !!