पौड़ी _ चारधाम यात्रा से जोड़ने को लेकर किया हवन यज्ञ

Share Now

पौड़ी। पर्यटन की गतिविधियों से उपेक्षित पौड़ी नगर को चारधार यात्रा रूट से जोड़े जाने को लेकर बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में कंडोलिया मंदिर में हवन किया गया। बताया कि अब शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
पयर्टन नगरी पौड़ी में प्राकृतिक सुंदरता के लिहाज से काफी समृद्ध माना जाता है। यहां तक की गर्मियों के चरम पर होने के बावजूद पौड़ी में हर समय ठंडक महसूस की जा सकती है। बावूजद इसके पौड़ी में पर्यटन की गतिविधियां शून्य हैं। पौड़ी को चारधाम यात्रा से जोड़ने को लेकर शहरवासी एक बार फिर से एकजुट होने लगे हैं। नगर पालिकाध्यक यशपाल बेनाम ने पौड़ी शहर को चारधाम यात्रा से जोड़ने के लिए सभी शहरवासियों, शिक्षण संस्थानों, अधिवक्ताओं को एकजुट होकर जन जागरूकता अभियान चलाने का आव्हान किया। इस अभियान को सफल बनाने को लेकर बुधवार को शहर के कंडोलिया मंदिर यज्ञ किया गया। बेनाम ने कहा कि चारधाम यात्रा रूट से जोड़ने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। बताया कि पौड़ी को चारधाम यात्रा से जोड़ने के लिए यात्रियों को नजीबाबाद से होते हुए कोटद्वार से पौड़ी को डायवर्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस रूट से आने पर यात्रियों को आवागमन में सहूलित तो होगी ही साथ ही पौड़ी शहर को भी नई पहचान मिल सकेगी। हवन करने वालों में व्यापार संघ के अध्यक्ष हेमेंद्र नेगी, मीडिया प्रभारी मनोज बिष्ट, रोशन रावत, भारतभूषण आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!