हेलीकॉप्टर हादसे ने मचाया कोहराम, 6 की मौत, 1 गंभीर घायल

Share Now

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से आज सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। सुबह करीब 8:40 बजे, गंगनानी नागराजा मंदिर के पास एक हेलीकॉप्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे।

इस भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पैरामिलिट्री बल, फायर ब्रिगेड, राजस्व विभाग, मेडिकल टीम और अन्य आपदा राहत टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं।

संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत गंभीर रूप से घायल यात्री को एयर एम्बुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया। मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घायल व्यक्ति की पहचान:

  • एम. भास्कर, पुत्र एम. नारायणअप्पा, निवासी: आंध्र प्रदेश, उम्र: 51 वर्ष।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. विजयालक्ष्मी रेड्डी चीरा, पत्नी: चीरा सुब्बा रेड्डी, निवासी: मुंबई, महाराष्ट्र (57 वर्ष)
  2. रुचि अग्रवाल, पत्नी: हीरानंदानी, निवासी: मुंबई, महाराष्ट्र (56 वर्ष)
  3. रोविन सिंह, पुत्र: राम करण सिंह, निवासी: फतेहगंज, गुजरात – पायलट (60 वर्ष)
  4. राधा अग्रवाल, पत्नी: रामचन्द्र अग्रवाल, निवासी: आलमगिरी गंज, बरेली, उत्तरप्रदेश (79 वर्ष)
  5. वेदावथी, पत्नी: एम. भास्कर, निवासी: अनंतपुर, आंध्र प्रदेश (48 वर्ष)
  6. कला चंद्रकांता सोनी, पुत्री: चंद्रकांत सोनी, निवासी: मुंबई, महाराष्ट्र (61 वर्ष)

प्रशासन द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है, और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह हादसा यात्रियों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए एक गहरी क्षति है।

मेरु रैबार परिवार की ओर से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि, और घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

error: Content is protected !!