न० 2 से न० 1 कितने काम का? – मंत्री से अध्यक्ष बने मदन कौसिक को बधाई का सिलसिला

Share Now

अध्यक्ष बनने पर कौशिक को बधाईयों का तांता

कौशिक के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओ में उत्साह

देहरादून -सरकार में वरिष्ठ केबिनेट मंत्री रहे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक को मिलने और उन्हें बधाई देने के लिए विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों का उनके आवास ताँता लगा रहा। यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास पहुँचकर निवर्तमान अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें शुभ कामनाये दी। वहीं सभी विधायकों,और संगठन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने उनके निवास जाकर उन्हें बधाई और शुभ कामनाये दी।

  इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि सभी लोगो को मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाना है और 2022 में भाजपा की पुनः प्रचण्ड बहुमत की वापसी के लिए जुटना है। इस मौके पर कार्यकर्ताओ में में अपार उत्साह देखने को मिला। राज्य भर के कई जिलों से इस मौके पर कार्यकर्ताओ ने पहुँचकर अध्यक्ष को बधाई दी।
error: Content is protected !!