उत्तराखंड में 45 दिन की गंगा परिकृमा यात्रा में पूर्व सैनको को निम् का पूरा सहयोग

Share Now

बिना गंगा को पार किये 5700 किमी कि गंगा परिकृमा मुंडमल यात्रा के लिए अतुल्य गंगा अभियान के उत्तराखंड प्रमुख ने सेवा निवृत्त जवानों को प्रेरित करते हुए इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया गया | जवानों के साथ निम् में प्राचार्य ने भी पूरी टीम के साथ इस अभियान में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया है|

निम् उत्तरकाशी पर्वतारोहन में अतुल्य गंगा अभियान के उत्तराखंड प्रमुख मेजर जनरल सेवा निवृत्त वीके भट्ट एस.एम् द्वारा उत्तरकाशी के सेवा निवृत्त कवनो को संबोधित करते हुए उन्हें इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया |

नेहरु पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने भरोसा दिलाया कि उक्त अभियान  के लिए  निम् अपने पुरे संसाधनों के साथ अपनी स्किल का भी भरपूर उपयोग करेगा |

अतुल्य गंगा अभियान  गौमुख से गंगा सागर तक कि पैदल यात्रा है,  जिसमे गौमुख से गंगा सागर तक एक किनारे से दुसरे किनारे को पार किये बिना ही गंगा की पूरी परिकृमा की जाएगी जो लहभग 5700  किमी कि यात्रा होगी | इसे मुंड मल परिकृमा नाम दिया गया है इस यात्रा के दौरान सम्पूर्ण मार्ग में प्लांटेसन और वाटर टेस्टिंग की  जाएगी साथ ही NCC और स्थानीय युवाओ को जोड़ते हुए गंगा प्रहरी न्युक्त किये जायेंगे | यह यात्रा 25  अप्रैल 2021 को उत्तराखंड में प्रवेश करेगी और 45 दिनों के बाद वापस हरिद्वार पहुचेगी   

error: Content is protected !!