तेज तर्रार मंत्री हु, अपनी सरकार से भी रहती है अनबन – डॉ हराक सिंह रावत, कैबनेट मंत्री

Share Now

आयुष मंत्री हरक सिंह रावत ने किया पौडी आयुर्वेदिक अस्पताल का शिलान्यास:

भगवान सिंह पौड़ी

पौड़ी गढ़वाल – उत्तराखंड के आयुष मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने पौडी के माल रोड़ पर बनने वाले जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल का शिलान्यास किया, हरक सिंह ने बताया कि आयर्वेदिक अस्पताल के साथ-साथ इसमे वेलनेस सेन्टर भी संचालित किया जाएगा जिसमे योगा आदि भी होगा जिससे लोग स्वस्थ रह सकें, हरक सिंह रावत ने बताया कि पौडी उनको अपना घर जैसे लगता है यहॉं के लोगों ने उनको हमेशा सहयोग किया है|

हरक सिंह ने कहा कि वो एक तेज़ तर्रार मंत्री है और अपनी इसी कार्यप्रणाली के कारण उनकी अपनी सरकार से भी अन बन चलती रहती है| उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ काम मे भरोषा रखता हूं घोषणाओ में नहीं | मुख्यमंत्री द्वारा विकास प्राधिकरण को वापस लेने की घोषणा पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि अभी तक इस पर शासनादेश आ जाना चाहिए था,जो अभी तक नही आया| आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया इस भवन के निर्माण में 2 करोड़ अठासी लाख का खर्चा आएगा और इसका फरबरी 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!