गैस सिलेंडरों के दामों की बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी – 4 साल बाद ?

Share Now

स्थान,लालकुआ

लालकुआ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार का पुतला फूंका।
यहां बिंदुखत्ता काररोड़ स्थित शहीद स्मारक चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में रसोई गैस, पेट्रोल ,डीजल के दामों में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्य और केंद्र सरकार का पुतला आग के हवाले किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता को विकास के नाम पर महंगाई का तोहफा दे रही है।
उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम आसमान छूते जा रहे हैं, पर मोदी सरकार चुप बैठी है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह सरकार जनता को ठगने और लूटने में लगी हुई है, जिससे उनका असली चरित्र दिखाई देता है तथा भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू करके जनता की खून पसीने को चूसने का काम कर रही है
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही रसोई गैस सिलेंडरों के दामों की बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।

हरीश चंद्र दुर्गापाल पूर्व कैबिनेट मंत्री।

error: Content is protected !!