यमनोत्री धाम मे पुलिस जवान की सूझबूझ से बच गई महिला श्रद्धालु की जान

Share Now

यमुनोत्री धाम यात्रा पर आई महिला का स्वास्थ्य हुआ खराब, देवदूत बनकर आया उत्तरकाशी पुलिस का जवान

देवभूमि उत्तराखंड मे चार धाम यात्रा के दौरान पुलिस के जवान अपनी दैनिक ड्यूटि के साथ सेवा भाव मे भी लगे हुए दिखाई दे रहे है । उत्तरकाशी जिले मे यमनोतरी धाम मे दर्शन को आयी महिला की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस के जवान की तत्परता से एक महिला की जान  बच गई । 

यमुनोत्री धाम कपाट खुलने के मौके पर धाम मे दर्शन को  आई महिला श्रद्धालु Lalit chandak w/o Sonia chandak, r/oTower 7 parsavnath planet, Flat no 001,Vibhuti khand Lucknow का 03.05.2022 की सांय को यमुनोत्री धाम दर्शन के दौरान अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिस सम्बन्ध में मंदिर परिसर में ड्यूटी में नियुक्त कांस्टेबल मोहन ठाकुर को जानकारी मिलते ही उनके द्वारा बिना विलंब किए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओ की भीड़ के बीच से रास्ता बनाते हुये महिला को धाम में तीर्थ यात्रियों के लिए बनाए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां पर महिला को ऑक्सीजन आदि उपलब्ध कराया गया। यमुनोत्री में उच्च उपचार की सुविधा न होने के कारण उक्त महिला को जानकी चट्टी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां पर महिला का उपचार कराया गया। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि यदि समय से महिला को नहीं लाया जाता तो महिला ह्रदय घात का शिकार बन सकती थी। जवान मोहन ठाकुर के द्वारा तत्परता दिखाते हुये एक जीवन बचाया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्री अर्पण यदुवंशी, क्षेत्राधिकारी बड़कोट श्री सुरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा पुलिस जवान की भूरि-भूरि प्रसंशा की गई। महिला यात्री द्वारा जवान मोहन ठाकुर का आभार प्रकट कर उत्तराखंड पुलिस की भूरि- भूरि प्रसंशा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!