आमतौर पर देश की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली भारतीय सेना के सहयोग से शिक्षा स्वास्थय और रोजगार के लिए सरपंचों के साथ मिलकर नया प्रयोग जम्मू और कश्मीर में सुरु किया गया।
अंकित तिवारी
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सेना द्वारा आयोजित “राजौरी दिवस” के अवसर पर भारतीय सेना के नेतृत्व में राजौरी व पूंछ जिले के सीमावर्ती ग्रामपंचायतों के “सरपंचों का सम्मेलन” मिशन समृद्धि व ग्रामोन्नति संस्थान के सहयोग से आयोजित ।
इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता तीसरी सरकार अभियान के प्रमुख डॉ. चंद्रशेखर प्राण ।सम्मेलन में लगभग 150 प्रतिनिधि शामिल हुए ।
ग्रामोन्नति संस्था द्वारा सेना के सद्भावना कार्यक्रम के साथ जुड़कर मिशन समृद्धि के सहयोग से संबंधित गांव में शिक्षा ,स्वास्थ्य तथा रोजगार के क्षेत्र में कई नए प्रयोग प्रारम्भ किये गए हैं ।इस अवसर पर पूर्व के प्रयोगों के आधार पर मेजर वी पी शर्मा , राम पप्पू , सुकन्या आदि के संयोजन में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ।



