जखोली रुद्रप्रयाग : कोरोना संक्रमण के चलते पीड़ित ग्रामीणों पर ओलावृष्टि की मार – ब्लॉक प्रमुख ने की मुववाजें की मांग।

Share Now

जखोली । विकासखंड जखोली के तहत विभिन्न गांवों में भारी ओलावृष्टि से ग्रामीणों की खड़ी फसल व सब्जी की खेती को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने एसडीएम जखोली एनएस नगनियाल से भेंट कर क्षेत्र में हुई भीषण ओलावृष्टि से कृषकों की फसलों के नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ओलावृष्टि से बर्बाद खेत रुद्रप्रयाग जखोली
ओलावृष्टि से बर्बाद खेत रुद्रप्रयाग जखोली

क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने एसडीएम जखोली को प्रेषित ज्ञापन में कहा है कि विगत दिनों विकासखंड जखोली के बांगर पट्टी के पूलन,सिरवाड़ी,पुजारगांव,खलियाण,लिस्वाल्टा,जखवाड़ी,कोट,सन,धारकुड़ी,गेंठाणा,बधाणीताल,मुन्याघर,पौठी,चौरा,कुन्याली,नन्दवाणगांव सहित लस्या,सिलगढ,बड़मा,भरदार,फुटगढ व पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों में भारी ओलावृष्टि होने के कारण काश्तकारों की फसल नष्ट हो गयी है। जिस कारण एक ओर ग्रामीण कोरोना संक्रमण के चलते पीड़ित हैं वहीं दूसरी ओर किसानों को ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान होने से भूखमरी की जैसी हालत पैदा हो गयी हैं। प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने प्रशासन से अविलंब मौका मुआयना कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर एसडीएम एनएस नगनियाल ने कहा है कि इस सम्बन्ध में राजस्व उपनिरीक्षकों को क्षेत्र में मौका मुआयना के लिए भेजा जा रहा है। कृषि विभाग से मिलकर काश्तकारों को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!