न्याय सबके लिए : पैसा बहा रही है सरकार – 9 व्यक्तियों को कानूनी जानकारी- पी.एल.वी. द्वारा कैम्प से 226 व्यक्तियों को लाभ – 143 को मिली विधिक सहायता

Share Now

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार 17 सितम्बर को विशेष अभियान के तहत विधिक सेवा रथ जनपद नैनीताल से उधमसिह नगर तक चलाया गया। जानकारी देते हुये सिविल जज सी0डि0 श्री इमरान मौ0 खान ने बताया कि विधिक रथ बल्दियाखान, ज्योलीकोट,रानीबाग,काठगोदाम, कठघरिया,कालाढूगी तथा नयांगाव से होकर बाजपुर गया।

विधिक सेवा रथ मे विधिक सेवाओं के बारे मे आम जनमानस को जागरूक करने के लिए डाक्यूमेंटरी फिल्म भी दिखायी गयी तथा 69 व्यक्तियों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही अभियान के तहत पी.एल.वी. द्वारा कैम्प आयोजित कर 226व्यक्तियों को लाभान्वित किया जिसमे 143 को विधिक सहायता उपलब्ध कराई गयी।
इस विशेष अभियान के तहत सिविल जज सी.डी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री इमरान ने बताया कि विधिक सेवाओं के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भी किया गया। उन्होने कहा गरीब एवं पिछडे वर्ग को न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है। श्री खान ने कहा प्राधिकरण का कार्य निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराना तथा लोक अदालत का आयोजन कराना एवं विधिक जागरूकता फैलाना तथा अपराध पीडितों को मुआवजा दिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!