बेरोजगारी, लिंग भेद व सामाज की असमानताओं को दूर करना लोकत्रंत्र की मुख्य चुनौतिया: सिविल जज सी0डि0 श्री इमरान

Share Now

नैनीताल – विगत 15 सितम्बर को अंन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर वासुदेव लॉ कालेज के छात्रों के साथ बेविनार आयोजित किया गया। बेविनार में सिविल जज सी0डि0 श्री इमरान मौ0 खान द्वारा लोकतंत्र, कानून का शासन व संविधान के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।

सिविल जज द्वारा फेक न्यूज,, बेरोजगारी, लिंग भेद व सामाज की असमानताओं को दूर करना लोकत्रंत्र की मुख्य चुनौतिया बताया है, लोकतंत्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 73 व 74 वॉ संशोधन संविधान में किया गया जिसके द्वारा पंचायत राज की शुरूआत हुयी। सिविल जज द्वारा छात्रांे को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहें श्री संदीप यादव द्वारा लोकतंत्र के महत्व व उसके इतिहास के बारे में प्रकाश डाला गया। बेविनार के अंत में सिविल जज द्वारा छात्रांे के प्रश्नों के जबाव दिये गये। कार्यक्रम में अभिमन्यु गॉधी, प्रियंका व जनार्दन उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!