कांग्रेस विधायक दल उपनेता करण माहरा को मैक्स अस्पताल से मिली छुट्टी, 14 दिन रहेंगे होम क्वॉरेंटाइन

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस विधायक दल के उपनेता करण माहरा को आज देहरादून के मैक्स अस्पताल से ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पिछले दिनों कोरोना होने की वजह से उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परंतु आज स्वस्थ हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल के द्वारा छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि करण महारा को अब मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा 14 दिन आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। उनके स्वस्थ होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि अब कांग्रेस नेता डॉक्टर इंदिरा ह्रिदयेश  और करण माहारा के स्वस्थ होने से कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और उम्मीद है कि कांग्रेस विधायक दल अगले विधानसभा सत्र में और ज्यादा मजबूती के साथ राज्य विधान सभा और उत्तराखंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेगा।

error: Content is protected !!