नाबालिग बच्ची का अपहरण – तीन टुकडो में मिली लाश – थाने पर हंगामा

Share Now

कल्याणपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद हुई हत्या, क्षेत्रीय जनता ने आक्रोश में  पुलिस और अपराधी के खिलाफ थाने पर किया प्रदर्शन

 परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप|

आनंद जोशी दिल्ली

पूर्वी दिल्ली कल्याणपुरी थाने के अंतर्गत खिचड़ीपुर ब्लॉक 6 में नाबालिग 8 वर्ष की गुड़िया की हत्या कर दी गई । पीड़ित परिवार के मुताबिक उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने 22 फरवरी शाम को 4 बजे लड़की का अपहरण किया । इसकी सूचना उन्होंने तुरंत कल्याणपुरी थाने में दी थी । मगर पुलिस ने उनके द्वारा दी  गई शिकायत दर्ज को नजरंदाज किया । 26 फरवरी को दिन में इस नाबालिग की लाश तीन टुकड़ों में गाजियाबाद में मिली । खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई । क्षेत्रवासियों में गम का माहौल तथा काफी रोष था । जनता ने कल्याणपुरी थाने का घेराव कर दिल्ली पुलिस और अपराधी के खिलाफ नारेबाजी की तथा अपराधी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की

परिजनों ने पुलिस पर रिश्वत लेकर अपराधी को बचाने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि अगर पुलिस तत्काल जांच करती तो उनकी बेटी की जान बच जाती । उन्होंने बच्ची के साथ बलात्कार  की भी आशंका जताई । खबर लिखे जाने तक बालात्कार की पुष्टि नहीं हुई है । पुलिस अधिकारी के मुताबिक लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही असलियत स्पष्ट होगी । अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

error: Content is protected !!