मसूरी में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का चला हथोडा

Share Now




मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा मसूरी में अनाधिकृत रूप से हो रहे निर्माण पर एक बार फिर कार्रवाई की है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अतुल गुप्ता के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम पुलिस की मौजूदगी में ज्ञानिक कॉटेज कसमंडा स्टेट लाइब्रेरी मसूरी में हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है ।
एमडीडीए के सहायक अभियंता अतुल गुप्ता ने बताया कि सुमन वर्मा द्वारा पूर्व में अवैध निर्माण किया जा रहा था जिसका प्राधिकरण के द्वारा चालान काटा गया परंतु चालान के बाद भी निर्माण कार्य को नहीं रोका गया ।इस पर संयुक्त सचिव प्राधिकरण एसडीएम मसूरी मनीष कुमार द्वारा सुनवाई करते हुए घ्वस्तीकरण के आदेश जारी किये गए थेे जिस पर अमल करते हुए प्राधिकरण की टीम द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है ।उन्होंने मसूरी की जनता से आग्रह किया है कि कोई भी निर्माण करने से पहले वह पहले प्राधिकरण से अपने मानचित्र को स्वीकृत करा लें ।उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!