देहरादून BJP मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

Share Now

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल के अध्यक्ष बबलू बंसल की अध्यक्षता में मंडल द्वारा 2 व 3 नवंबर को होने वाले मंडल प्रशिक्षण वर्ग समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन ने जो भी जिम्मेदारी कैंट विधानसभा के जीएमएस मंडल को दी है वह बखूबी निभाते हुए आया है। कोई भी कार्यक्रम बिना कार्यकर्ताओं के साथ के सफल नहीं होता। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए दो व तीन को होने वाले मंडल प्रशिक्षण शिविर में सभी की उपस्थिति को अनिवार्य बताया और कहा इस कार्यक्रम को हमने सफल बनाना है। जिससे नए कार्यकर्ताओं को भी सीख मिले कि किसी कार्यक्रम को सफल बनाने से पहले कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, समय, अनुशासन बहुत जरूरी है। इस मौके पर जीएमएस मंडल के महामंत्री सुमित पांडे, शेखर नौटियाल, पार्षद संविदा गुरंग, अरविंद जैन, केपी आर्य, अरुण व्यास, मनोज शर्मा, सागर गुरंग, विजय गुप्ता, रूमा देवी, नीलू साहनी, कविता चैहान, रीता, विशाल आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!