मंगलौर – विधायक निधि से हॉस्पिटल को सच्चा मददगार बनाने की पहल

Share Now

रूड़की

लाखो की आबादी वाले मंगलौर के स्वास्थ्य केंद्र को भी अब जल्द ही चार चाँद लग सकते है क्योंकि मंगलौर के सवास्थ्य केंद्र में संविदा पर तैनात ह्र्दय रोग विशेषज्ञ डॉ एन डी अरोडा ने मंगलौर विधायक काजी निज़ामुद्दीन से एक पत्र के माध्यम से सवास्थ्य केंद्र के लिए पैथोलॉजी लैब के लिए आधुनिक उपकरणों सहित एक्स रे मशीन अल्ट्रासाउंड और डायलोसिस जैसी आधुनिक मशीनों की मांग की है डा एन डी अरोड़ा ने बताया कि इस वक्त मंगलौर कस्बे की जनसंख्या बहुत है साथ ही यहाँ की जनता काफी गरीब भी है जो प्राईवेट अस्पतालों के खर्च वहन नही कर सकते और काफी संख्या में सवास्थ्य केंद्र पर ही निर्भर रहते है इस लिये उन्होंने विधायक से गुहार लगाई की वह अपनी निधि से अस्पताल को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए

वही मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने भी इस मामले में आश्वासन दिलाया कि जो भी हरसंभव मदद हो सकेगी वह उसे करने का पियास करेंगे उन्होंने प्रदेश सरकार को नकारा बताते हुए कहा कि इस सरकार से उम्मीद करना तो बेकार है पर वह अपनी निधि से सवास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की सुविधा के लिए उपकरण उपलब्ध कराने का काम करेंगे

डा एन डी अरोड़ा ह्र्दय रोग विशेषज्ञ

काज़ी निज़ामुद्दीन विधायक मंगलौर

error: Content is protected !!