मनीष कुमार एसडीएम मसूरी तो अपूर्वा सिंह को ऋषिकेश का जिम्मा – डीएम आर राजेश कुमार ने किया फेर बदल

Share Now

जिलाधिकारी डा आर राजेश कुमार द्वारा जारी  निर्देशों के क्रम मे डा अपूर्वा सिंह उप जिलाधिकारी चकराता जो कि फरवरी 2021 से मातृत्व अवकाश पर थी ने 31 जुलाई 2021 को कर्यालय में योगदान प्रस्तुत किये जाने के फलस्वरूप उनकी तैनाती उप जिलाधिकारी ऋषिकेश  के पद पर एवं मनीष कुमार (आईएसएस) उप जिलाधिकारी ऋषिकेश की तैनाती उप जिलाधिकारी मसूरी/सहायक अभिलेख अधिकारी देहरादून के पद पर करने के आदेश दिये है। इसके अतिरिक्त सोहन सिंह रांघड़ को तहसीलदार विकासनगर बनाते हुए तहसीलदार डोईवाला रेखा आर्य को हरिद्वार के लिए कार्यमुक्त करते हुए तहसील डोईवाला का अतिरक्ति प्रभार तहसीलदार ऋषिकेश डाॅ अमृता शर्मा को दिया गया है तथा मौहम्मद सफीक को नायब तहसीलदार सदर, केशव दत्त जोशी को नायब तहसीलदार चकराता एवं जय सिंह नायब तहसीलदार विकासनगर बनाया गया है।

error: Content is protected !!