चिन्यालीसौड़ _ हाइड्रोइलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन का सदस्यता अभियान

Share Now

उत्तरकाशी – हाइड्रोइलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन शाखा चिन्यालीसौड़ की एक मीटिंग का आयोजन अधिकारी क्षेत्रावास मैं आयोजित की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता हाइड्रोइलेक्ट्रिक एंप्लाइज के वरिष्ठ श्री  इलम सिंह पंवार जी द्वारा एवं मंच का संचालन श्री सावन सिंह रावत जी द्वारा किया गया।

आज के कार्यक्रम में मनेरी भाली प्रथम एवं द्वितीय के ऊर्जा कामगार के सदस्यों द्वारा हाइड्रोइलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन की सदस्यता ग्रहण की गई एवं हाइड्रोइलेक्ट्रिक एम्पलॉइस शाखा चिन्यालीसौड़ द्वारा ऊर्जा कामगार से आए हुए सभी सदस्यों का दिल से आभार प्रकट किया गया।

एवं  सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि संगठन एकजुट होकर सभी कर्मचारियों की समस्याओं का मिलकर समाधान करने के लिए हर  समय प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे एवं कर्मचारियों की समस्याओं जैसे कि रिकवरी एसीपी नवनियुक्त कार्मिकों को विद्युत टैरिफ की सुविधा उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन आदि मुद्दों पर अपने विचार रखें। मनेरी भाली प्रथम एवं द्वितीय से आए हुए हैं ऊर्जा कामगार  के श्री प्रकाश भट्ट जी श्री जिनेंद्र जी श्री केशवानंद भट्ट जी श्री उपेंद्र कंडारी जी श्री अनुज जी एवं मनेरी भारी द्वितीय के श्री हरीश चंद्र तिवारी जी श्री भुवन चंद्र जी श्री सुरेश चंद डिमरी जी श्री  सुरेश प्रसाद द्वारा श्री एसके थपलियाल जी श्री इकमल जी श्री अरशद अली खान जी श्री लक्ष्मण प्रसाद जी श्री आशीष परमार जी की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की।

error: Content is protected !!