क्रेशर के लिए अवैध खनन सामग्री निकाल कर बेच रही सड़क निर्माण कंपनी – एसडीएम ऑफिस मे धरने पर बैठे विधायक हरीश धामी

Share Now

धारचूला विधायक ने दिया धरना
Report- Nadeem parvej

धारचूला के विधायक हरीश धामी ने दारमा वैली और व्यास वैली सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता और महंगाई को लेकर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीमान्त छेत्र में सरकार की शह पर अवैध रूप से कार्य किये जा रहे जो उचित नहीं है।
धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी पहले ही अपनी दबंग छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार की शह पर दारमा वैली के ग्रामीण क्षेत्र में जो कंपनी सड़क निर्माण का कार्य कर रही है उस कंपनी के द्वारा नदी और नालों से अवैध रूप से क्रेशर के लिए खनन सामग्री निकाल कर अन्यत्र बेचा जा रहा है। धारचूला में एस डी एम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे हरीश धामी ने कहां है कि सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए और जो कर्मचारी इसमें दोषी पाया जाता है। उसके खिलाफ कार्रवाई हो। कोंग्रेस विधायक ने इस मुद्दे को सदन में उठाने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है महंगाई बहुत बढ़ रही है। जो भाजपा सरकार द्वारा संभाली नहीं जा रही।
हरीश धामी, विधायक, धारचूला

error: Content is protected !!