आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों का विधायक रवि बहादुर ने कराया धरना समाप्त

Share Now

हरिद्वार। जिले के सरकारी अस्पतालों में कोविड कर्मचारियों को उपनल से हटाकर निजी कंपनी में जोड़ने का कर्मचारियों ने विरोध किया। रोशनाबाद स्थित सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दे रहे कर्मचारियों का धरना विधायक रवि बहादुर ने आश्वासन देकर समाप्त कराया। विधायक ने कर्मचारियों की वार्ता सीएमओ कुमार खगेंद्र सिंह से भी करवाई। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि एक प्रदेश में दो कानून नहीं चलेंगे।

कोरोना काल में कर्मचारियों ने दिन रात लोगों की सेवा कर अपना फर्ज निभाया। प्रदेश के अन्य जिलों में कर्मचारियों को उपनल के माध्यम से वेतन दिया जा रहा लेकिन हरिद्वार जिले में कर्मचारियों को एक कम्पनी के माध्यम से कम वेतन दिया जा रहा। बीजेपी सरकार युवाओं और कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही। प्रदेश में अलग अलग जिले में अलग अलग नियम कानून बर्दाश्त नहीं है। विधानसभा सत्र में भी मुद्दे को उठाया गया और आगे भी उठाया जाएगा। विपक्ष कर्मचारियों के साथ है। विपक्ष द्वारा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर सदन में मुद्दा उठाया जाता है। सरकार कान में रुई डालकर बैठी है। बहुत दुभाग्यपूर्ण है कि कर्मचारियों के साथ सरकार धोखा कर रही है। 12 जिलों में अलग नियम और हरिद्वार जिले में अलग नियम। इनकी लड़ाई जारी रहेगी। अभी कर्मचारी काम पर वापस जा रहे हैं। सीएमओ ने कहा कि कर्मचारी कार्य करें और अपनी जो भी बात है उसे नियम के अनुसार उठाए। इस अवसर पर विनीत कुमार, शुभम कुमार, दिलीप कुमार, श्रवण कुमार, मांगेराम, शेखर, अतुल आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!