मित्र पुलिस ही नहीं अब मित्र नेता भी : ppe किट पहनकर संक्रमितो का हालचाल जानने पहुचे कैबनेट मंत्री सुबोध उनियाल

Share Now

सोमवार से नरेंद्रनगर अस्पताल में होगी आईसीयू सुविधाः सुबोध

पीपीई किट पहन कोविड संक्रमितों का हाल जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री

टिहरी

नरेंद्रनगर सुमन अस्पताल में आगामी सोमवार से गंभीर कोविड संक्रमित मरीजों के लिए आईसीयू की सुविधा उपलब्ध होगी। शनिवार को यहां अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने आला अधिकारियों को यहां व्यवस्थाएं चाक चैबंद रखने के निर्देश भी दिए।

यू हीं नहीं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अपने क्षेत्र समेत समूचे प्रदेश में लोकप्रियता के आयामों को छू रहे हैं। जनता के प्रति उनका सेवाभाव हमेशा ही देखने को मिला है, हालाँकि पहली मुलाकात में आपको उनका व्यवहार तेज लग सकता है | महामारी के इस दौर में दिन-रात वह क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा ले रहे हैं। शनिवार को भी ऐसा ही वाक्या देखने को मिला, जब कैबिनेट मंत्री पीपीई किट पहनकर नरेंद्रनगर स्थित सुमन अस्पताल में कोविड मरीजों का हाल जानने पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि वर्तमान में नरेंद्रनगर सुमन अस्पताल और मुनिकीरेती स्थित ऋषिलोक जीएमवीएन गेस्ट हाउस में बनाए कोविड सेंटरों में संक्रमित मरीजों के लिए कुल 400 बेडों की सुविधा उपलब्ध है। शीघ्र ही खाड़ी और मुनिकीरेती गंगा रिजोर्ट में 200 बेडों का कोविड सेंटरों खोला जाना है। इससे कोविड के संक्रमण को रोकने और संक्रमितों के ईलाज में काफी सहायता मिलेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सीएमएस नीरज आर्य को अस्पताल में दवाइयों और खाने की व्यवस्थाओं को बेहतर रखने हेतु निर्देश दिए। मौके पर उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्र मौजूद थी।

error: Content is protected !!