➡ मुख्यमंत्री के विजन और जिलाधिकारी की अभिनव सोच का नतीजा
➡ परेड ग्राउंड, तिब्बती मार्केट और कोरोनेशन अस्पताल में जल्द शुरू होगी स्मार्ट पार्किंग
देहरादून, 31 मई 2025:
शहर की दिन-ब-दिन बढ़ती ट्रैफिक और पार्किंग समस्या का अब समाधान सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “आधुनिक उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने की दिशा में जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल रंग ला रही है। देहरादून को जल्द ही तीन नई स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधाएं मिलने जा रही हैं।
इनमें प्रमुख रूप से परेड ग्राउंड, तिब्बती मार्केट और कोरोनेशन अस्पताल परिसर शामिल हैं, जहां निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ये पार्किंग सिस्टम पूरी तरह ऑटोमेटेड होंगे, जिससे वाहन खड़े करने की सुविधा तेज, सुरक्षित और हाईटेक हो जाएगी।

💡 क्या है खास?
- कम जगह में ज्यादा वाहन: यह टेक्नोलॉजी बहुत कम स्थान में अधिक वाहनों को समेटने में सक्षम है।
- शिफ्टेबल तकनीक: जरूरत पड़ने पर इन पार्किंग को किसी अन्य स्थान पर भी स्थापित किया जा सकता है।
- स्वचालित और सुरक्षित: आधुनिक तकनीक के प्रयोग से पार्किंग पूरी तरह मशीन नियंत्रित और सुरक्षा से भरपूर होगी।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि “कोरोनेशन अस्पताल परिसर में यह सुविधा न केवल मरीजों व आगंतुकों को राहत देगी, बल्कि अस्पताल के भौतिक ढांचे को भी स्मार्ट बनाएगी।” तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड जैसे व्यस्त इलाकों में यह व्यवस्था आम नागरिकों को राहत पहुंचाएगी और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं में बड़ी राहत देगी।
📈 आगे क्या?
यह स्मार्ट पार्किंग प्रणाली शहर के अन्य हिस्सों में भी लागू की जाएगी। आने वाले समय में देहरादून का हर कोना स्मार्ट शहर की पहचान बनेगा।
Meru Raibar जनता से जुड़े हर पहलू को आपके सामने लाता रहेगा। बने रहिए हमारे साथ।