पैत्रिक गाव पौड़ी में घर बनायेंगे NSA अजीत डोभाल – सौर्य डोभाल ने दी जानकारी

Share Now

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पुत्र सौर्य डोभाल ने किया अपने पैतृक गॉंव का दौरा

भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल

जनपद पौड़ी गढ़वाल देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पुत्र सौर्य डोभाल अपने एक दिवसीय दौरे पर अपने पैतृक गॉंव पहुँचे ,पौड़ी के सर्किट हाउस में अपने गॉंव का एकदिवसीय भ्रमण के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ से मुलाकात की साथ ही उन्होंने बताया कि वे अपने गाँव मे अपना घर बनाना चाहते है उन्होंने यह भी कहा कि हम देश के किसी भी हिस्से में रहें हमारी पहचान और भावनाएं गाँव से हमेशा जुड़ी रहेंगी,उनकी इस सोच से वे लोग भी जरूर प्रेरणा लेंगे जो अपना घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं, सौर्य डोभाल भारतीय जनता पार्टी सुशासन तथा केन्द्र राज्य शासकीय कार्य समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक भी हैं| आगामी 2022 के चुनाव के बारे के उन्होंने बताया कि पार्टी उनको जो जिम्मेदारी देगी उसको वे बखूबी निभाएंगे,उनके गाँव मे घर बनाने की योजना का यहाँ के ग्राम प्रधान अजय डोभाल ने भी सराहना की है ।

error: Content is protected !!