प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3230 पहुंची

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को 69 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3200 पार पहुंच गई है। आज 35 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अल्मोड़ा और चंपावत में दो-दो मामले सामने आए हैं। देहरादून में 18 (चार प्राइवेट लैब) केस, हरिद्वार में सात, नैनीताल में पांच, पौड़ी, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में तीन-तीन, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा 25 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। टिहरी में एक मामला सामने आया है। मंगलवार को आए मरीजों को मिलाकर अब कुल मरीजों की संख्या 3230 हो गई है। अब तक प्रदेश में 2621 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 538 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 43 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!