20 लाख की अफीम के साथ एक गिरफ्तार – मेरु रेबार सितारगंज

Share Now

1 किलो अफीम के साथ एक को किया गिरफ्तार।

सितारगंज।

एंकर- एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सरकड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक किलो अफीम और प्लेटिना मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
वही कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि सरकड़ा चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ नकदपुरा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे तभी नकद पुरा की ओर से एक व्यक्ति प्लैटिना मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन चौकी इंचार्ज ने मोटरसाइकिल के साथ व्यक्ति को पकड़ा व्यक्ति के पास से 1 किलो अफीम बरामद की।वही पुलिस पूछताछ मे ब्यक्ति ने अपना नाम आगाज अली पुत्र असगर अली निवासी ग्राम सिसैया थाना सितारगंज बताया। जिसके पास से 1 किलो अफीम बरामद हुई। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 लाख बताई जा रही है। जिसके विरूद्ध सितारगंज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!