72 वर्ष के बुजुर्ग को हुआ हुआ पैरालाइज अटैक – देव प्रयाग पुलिस ने निभाया पुत्र धर्म

Share Now

उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मिशन हौसला  अभियान के अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के  देवप्रयाग थाना अनतर्गत घर में अकेले रह रहे बीमार बुजुर्ग दम्पति को पुलिस एक किमी गोद में बैठाकर अस्पताल पहुचाया |

भगवन सिंह|

देवप्रयागथाना देवप्रयाग पर ग्राम प्रधान महर श्री होशियार सिंह द्वारा सूचना दी  गयी कि जय सिंह पुत्र स्वर्गीय चंदी सिंह निवासी ग्राम महल उम्र 72 वर्ष को पैरालाइज अटैक पड़ा है इनके घर मे इनकी बुजर्ग औरत के सिवाय कोई नही है इनके बच्चे दिल्ली सर्विस करते हैं। सूचना तुरन्त थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत देवप्रयाग कॉन्स्टेबल 288 रविंद्र सिंह होमगार्ड ओमप्रकाश मय एंबुलेंस के ग्राम महड पहुंचे गांव से उक्त व्यक्ति का घर 1किलोमीटर सड़क से दूर था कांस्टेबल द्वारा उक्त व्यक्ति को गांव के प्रधान की मदद से अपने गोद में उठाकर सड़क तक लाया गया तथा उपचार हेतु एंबुलेंस से सीएससी बागी भिजवाया | डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति की स्थिति/हालत स्थिर बताई गई ।  स्वयं भी हॉस्पिटल पहुँच कर डॉक्टरों से वार्ता कर इनका तुरंत उपचार करने हेतु बताया जिन्हें तुरंत उपचार मिलने पर इनकी बुजर्ग पत्नी व गांव वालों ने बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी व टिहरी पुलिस को धन्यवाद दिया जिनके द्वारा कोविड महामारी में इतनी अच्छी व्यवस्था की है।

error: Content is protected !!