देहरादून की पटेलनगर कोतवाली अंतर्गत मंगलवार को को ग्राम ठेला पट्टी नेलचामी घनसाली जनपद टिहरी गढवाल निवासी उमेद सिह रावत पुत्र स्व0 श्री कुंवर सिह रावत निवासीउम्र 45 वर्ष को पराग प्रिटिंग प्रेस के पास कबाडी बाजार कोतवाली पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया , जिसके कब्जे से 06.72 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हई । अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेलनगर में धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
पटेलनगर पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र मे मादक पदार्थो की तस्करी एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्व अभियान चलाया जा रहा है,जिसके क्रम मे कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा, एक नफर अभियुक्त को 06.72 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार ।
कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक श्री रविन्द्र सिह यादव द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु अलग-अलग टीम गठित कर रवाना किया गया । जिस के क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए दिनांक 01-02-2022 को एक व्यक्ति उमेद सिह रावत पुत्र स्व0 श्री कुंवर सिह रावत निवासी ग्राम ठेला पट्टी नेलचामी घनसाली जनपद टिहरी गढवाल उम्र 45 वर्ष को पराग प्रिटिंग प्रेस के पास कबाडी बाजार कोतवाली पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 06.72 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हई । अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेलनगर में धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को आज समय से मा0 न्यायलय मे पेश किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1- उमेद सिह रावत पुत्र स्व0 श्री कुंवर सिह रावत निवासी ग्राम ठेला पट्टी नेलचामी घनसाली जनपद टिहरी गढवाल उम्र 45 वर्ष ।
