पौड़ी: नर्सिंग कॉलेज की 37 छात्राये कोरोना पॉजिटिव- एक शिक्षक और एक छात्रा के संक्रमित होने के बाद हरकत में आया था स्वास्थ्य विभाग।

Share Now

पौड़ी के राजकीय नर्सिंग काॅलेज डोभ श्रीकोट में में पढने वाली 37 छात्रायें एक साथ कोरोना की चपेट में आ गयी है जिससे काॅलेज प्रशासन और स्वास्थ विभाग के हाथ पांव फूल गये हैं दरअसल इन छात्राओं के कोरोना पाॅजिटिव निकलने से पूर्व काॅलेज में एक छात्रा और एक शिक्षक कोरोना के चपेट में आये थे जिसके बाद एतियात के तौर पर 64 छात्राओं और 10 काॅलेज स्टाफ के व्यक्तियों के सैंपल लिये गये जिसकी रिर्पोट आयी तो काॅलेज प्रशासन रौंगटे खडे हो गये यहां 37 काॅलेज छात्राओं की रिर्पोट भी कोरोना पाॅजिटिव निकली तो काॅलेज प्रशासन और स्वास्थ विभाग ने मिलकर आनन फानन में इन छात्राओं को काॅलेज के ही एक भवन में अलग से आईशोलेट कर लिया है जबकि जिन छात्राओं की रिर्पोट नेगिटिव आयी है उन्हे उनके घर भेज दिया गया है बताते चलें कि जिले में कोरोना की रफतार बढी तेजी के साथ पांव पसार रही है जिस पर अब तक 55 लोगों की जान कोरोना संक्रमण ले चुका है जबकि 916 एैक्टीव केश अब भी जिले में मौजूद हैं जिले में अब हर रोज 100 से अधिक कोरोना के मामले यहां रोजना आ रहे हैं जिस पर जिले में कडे ऐतियात भी बरते जा रहे हैं।
मनोज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!