टिहरी – रौतु की बेली के पास नई कार दुर्घटनाग्रस्त – चालक की मौत

Share Now

 टिहरी जिले के धनोल्टी क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह 8 जुलाई 2022 को करीब 9:20 पर देहरादून से उत्तरकाशी जा रही मारुति सेलेरियो कार अलवर से 2 किलोमीटर पीछे संगकोटी  नामे तोक में दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चालक के सिवा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।  वाहन चालक की  घटनास्थल पर मौत हो गई है।  मृतक की जेब से प्राप्त आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त अजय शर्मा पुत्र राम शरण शर्मा ईदगाह प्रकाश नगर देहरादून के रूप में हुई है । उक्त वाहन नया होने के कारण नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी

 

 

error: Content is protected !!